{"_id":"6402c58a59054f979a0be47a","slug":"23-officers-turned-away-from-anganwadi-centers-hardoi-news-c-12-1-107171-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 23 अफसरों ने आंगनबाड़ी केंद्रों से मुंह फेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 23 अफसरों ने आंगनबाड़ी केंद्रों से मुंह फेरा
Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। कुपोषण को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे मिशन-180 के तहत 23 अफसरों ने गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं किया। जनवरी की निरीक्षण आख्या प्राप्त न कराए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है।
पोषण मिशन कार्यक्रम में मिशन-180 के तहत यहां पर 60 अफसरों को तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्र गोद दिए गए हैं। इन केंद्रों पर चिह्नित अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाए जाने के साथ ही गर्भवती और नवजात बच्चों के समय से टीकाकरण व अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने हाल ही में पोषण मिशन कार्यक्रम की समीक्षा में पाया कि 23 अफसरों ने जनवरी की निरीक्षण आख्या जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में प्राप्त नहीं कराई है। इससे शासन को भी रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी है। उन्होंने अफसरों को सचेत किया है कि जनवरी और फरवरी के साथ ही नियमित मासिक निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कराई जाएं।
विज्ञापन
- इन अफसरों ने नहीं दी आख्या:
डीएम की ओर से समीक्षा में पाया गया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कमांडेंट होमगार्ड, शारदा नहर के अधिशासी अभियंता, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी। इसी तरह समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता, जिला क्रीड़ाधिकारी, नलकूप के सहायक अभियंता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रम रोजगार उपायुक्त, डीआरडीए परियोजना निदेशक व सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, जिला क्षय रोग अधिकारी की भी रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे ही जिला गन्ना अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नलकूप के अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक और दो के अधिशासी अभियंता ने आंगनबाड़ी केंद्रों की जनवरी की निरीक्षण आख्या नहीं दी है।