{"_id":"65d6319c9205c0aad403a504","slug":"227-left-the-exam-in-the-first-shift-hardoi-news-c-213-1-hra1001-110884-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पहली पाली में 227 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पहली पाली में 227 ने छोड़ी परीक्षा
Wed, 21 Feb 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की चल रही परीक्षा में बुधवार को पंजीकृत 633 विद्यार्थियों में से पहली पाली में 227 और दूसरी पाली में 248 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 633 परीक्षार्थियों के लिए चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी, आलिम कामिल और फाजिल की परीक्षाएं चल रहीं हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 32 मदरसों के 633 विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए केंद्रों पर पंजीकृत किया गया है।
बताया कि पिहानी के अमिरता के आरसी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में 164 में से 102, बावन के भिठारी के माया बिहारी इंटर कॉलेज में 66 में से 55, संडीला के बप्पा श्री बैजनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतला मंदिर में 180 में से 131 और बिलग्राम के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 223 में से 118 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
ऐसे ही दूसरी पाली में भी अमिरता में 160 में से 48, भिठारी में 56 में से 18, संडीला में 54 में से 17 और बिलग्राम में 84 में से 23 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।