{"_id":"5809089a4f1c1bf36e704383","slug":"22-and-23-make-your-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 और 23 को बनवाएं अपना वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 और 23 को बनवाएं अपना वोट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
हरदोई। विधानसभा क्षेत्रों में 22 व 23 अक्तूबर को होने वाले मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए डीएम विवेक वार्ष्णेय ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि जो 18 वर्ष की आयु के हो चुके हैं व मतदाता बन सकते हैं।
विज्ञापन
बूथों पर मौजूद बीएलओ नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृत मतदाताओं के नाम काटने का भी काम करेंगे। जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र में कोई गड़बड़ी हो तो उनका संशोधन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है। 154 विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में सीडीओ 412 बूथों, 155 विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद में डीडीओ 372 बूथों, 156 विधानसभा क्षेत्र हरदोई पीडी डीआरडीए 393 बूथों, 157 विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में मनरेगा उपायुक्त 346 बूथों, 158 विधानसभा क्षेत्र सांडी में बीएसए 334 बूथों, 159 विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम डीआईओएस 386 बूथों, 160 विधानसभा क्षेत्र बालामऊ लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन 383 बूथों, 161 विधानसभा क्षेत्र संडीला जल निगम के एक्सईएन 379 बूथों का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को बूथों का भ्रमण कर शाम छह बजे तक रिपोर्ट देने को कहा है।
तहसील में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सिर्फ बिलग्राम मल्लावंा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 6000 नए मतदाता बन चुके हैं। वहीं तहसील के तहत पड़ने वाले सांडी आंशिक विधान सभा क्षेत्र में गुरुवार तक 2000 मतदाता बढ़ चुके हैं।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बिलग्राम मल्लावां विधान सभा क्षेत्र में 3 लाख 29 हजार 700 मतदाता थे। 15 सितंबर से शुरू हुए अभियान के बाद बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में 6000 वोट बढ़ाने व 1500 वोट घटाने के आवेदन आए। ये जानकारी चुनाव लिपिक अनूप शुक्ला ने दी है । इसके अलावा सांडी आंशिक विधानसभा क्षेत्र के जो इलाके तहसील के तहत आते हैं उनमें 2000 के आसपास मतदाता बढ़े हैं। एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार व रविवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ हर बूथ पर मौजूद रहकर 18वर्ष के सभी युवाओं को मतदाता बनाने और संशोधन का कार्य करेंगे।