फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,189 consumers are bearing the brunt of irregularities by a private entity; neither can solar panels be installed nor can the load be increased.

Hardoi News: प्राइवेट संस्था के गोलमाल का खामियाजा भुगत रहे 2,189 उपभोक्ता, न सोलर पैनल लग पा रहा न लोड बढ़ पा रहा

Wed, 10 Jun 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
2,189 consumers are bearing the brunt of irregularities by a private entity; neither can solar panels be installed nor can the load be increased.
हरदोई। बिजली बिल में बकाया लगकर आने से उपभोक्ताओं का न तो लोड बढ़ पा रहा है न ही सोलर पैनल लग पा रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं और विभाग के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारी न्यायालय में मामला होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन




शहर में वर्ष 2023 के सितंबर माह में एक कार्यदायी संस्था को बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्यदायी संस्था की ओर से उपभोक्ताओं के बिल जमा कर रसीद दे दी गई मगर उस धनराशि को विभाग के खाते में स्थानांतरित नहीं किया गया। इससे 22 सौ उपभोक्ताओं के बिल में बकाया बिल लगकर आ रहा है। कार्यदायी संस्था 2,189 उपभोक्ताओं का 40.58 लाख रुपये लेकर भाग निकली थी। इस पर संस्था संचालक सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तब से लगातार उपभोक्ताओं के बिल में बकाया लगकर आ रहा है।
विज्ञापन





शून्य बकाया होने पर ऑनलाइन बढ़ती प्रक्रिया
पावर कॉरपोरेशन की ओर से सारे कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इससे उपभोक्ता जब लोड बढ़ाने या सोलर के लिए आवेदन करता है तो उसमें बकाया बिल दिखाई देने लगता है और प्रक्रिया वहीं रुक जाती है। जब तक उपभोक्ता बिल अदा नहीं करेगा उसके कनेक्शन पर कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कर्मी बकाया बिल दोबारा जमा करने की सलाह दे रहे हैं। स्मार्ट मीटर वालों को बिजली कनेक्शन कटने का भी खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यदायी संस्था के खिलाफ मामला दर्ज है और न्यायालय में चल रहा है। इसलिए इस पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता पूरा बिल जमा कर सकते हैं जब निर्णय होगा तो उनकी धनराशि वर्तमान बिल में समायोजित हो जाएगी। -आकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed