फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   218 accused arrested in twenty four hours, 4776 liters of illicit liquor recovered

Hardoi News: चौबीस घंटे में 218 आरोपियों को पकड़ा, 4776 लीटर अवैध शराब बरामद

Sun, 03 Sep 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
218 accused arrested in twenty four hours, 4776 liters of illicit liquor recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जनपद में पुलिस ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को पकड़ने के लिए 24 घंटे अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक कोतवाली व थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में छापामारी की गई।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि उनके निर्देशन में अलग-अलग 25 थानों में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थानों से 218 आरोपियों को शराब बनाने व बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से 4 हजार 776 लीटर अवैध कच्ची शराब व 25 भट्टी और अन्य उपकरण बरामद किए गए है। इस तरह मौके पर दो लाख 40 हजार लीटर से अधिक लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पकड़ी गई अवैध शराब
कोतवाली शहर में 360 लीटर, कोतवाली देहात में 260 लीटर,सुरसा में 140 लीटर, सांडी में 190 लीटर, बिलग्राम कोतवाली में 350, मल्लावां कोतवाली में 80 लीटर, माधौगंज में 120 लीटर,अतरौली में 40 लीटर, कोतवाली संडीला में 150 लीटर, कासिमपुर थाना में 608 लीटर,कछौना में 200 लीटर, बघौली थाना में 100 लीटर शराब पकड़ी गई।

इसके अलावा हरियावां थाना में 210 लीटर, बेनीगंज में 460 लीटर, टड़ियावां में 110 लीटर, पिहानी में 268 लीटर, शाहाबाद में 210 लीटर, मंझिला में 320 लीटर, पाली में 50 लीटर, पचदेवरा में 40 लीटर, बेहटा गोकुल में 150 लीटर, लोनार में 170 लीटर, कोतवाली हरपालपुर में 40 लीटर, सवाजपुर थाना में 50 लीटर, अरवल थाना में 100 लीटर शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed