{"_id":"5bc38b79bdec2269556a9160","slug":"21539541881-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडे भरे कमरे में लगी आग से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडे भरे कमरे में लगी आग से मची खलबली
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में ऊंचा थोक में कंडे भरे कमरे में लगी आग से हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। एक बड़ा हादसा बच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा थोक में श्रीपाल वर्मा सपरिवार रहते हैं। वह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके मकान के तीसरी मंजिल पर बने कमरे में कंडे और लकड़ियां भरी हैं । वहां पर बर्र का छत्ता है। परिवार के सदस्यों को ईंधन निकालने में समस्या हो रही थी। इस पर रविवार की सुबह उन्होंने बर्र भगाने के लिए कंडे में आग लगा कर रख दी कि उसके धुएं से बर्र भाग जाएं। हवा से एक कंडे से अन्य कंडों में आग लग गई और पूरे कमरे में फैल गई। उनकी पुत्रवधू छत पर गई तो उसने आग लगी देखी तो शोर मचाया।
घरवालों ने आग बुझाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। श्रीपाल वर्मा ने बताया कि कमरे में सिर्फ कंडे आदि थे, जो जल गए। इसके साथ ही कमरे के पास रखी पानी की टंकी भी जल गई। अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। फायर कर्मियों के मौके पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
-फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई
अमर उजाला ब्यूरो