{"_id":"5b8d70c442c792466408dd7f","slug":"21535996100-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एडीओ सहित 12 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एडीओ सहित 12 का वेतन रोका
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। दो दिन पहले स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हुई शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे तीन एडीओ समेत 12 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
2 अक्तूबर 2018 तक जनपद को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) बनाने की कवायद चल रही है। शौचालय निर्माण की समीक्षा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कर रहे हैं। गत शनिवार देर शाम सीडीओ आनंद कुमार ने शौचालय निर्माण की समीक्षा को बैठक बुलाई थी। इसमें हरियावां के एडीओ पंचायत विजय कुमार, संडीला के एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार और टोडरपुर के एडीओ पंचायत राणा प्रताप बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे। इसके अलावा ग्राम्य विकास अधिकारी शिवओम बाजपेई, सर्वेश, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, अभिनव मेहरोत्रा भी बैठक में नहीं पहुंचे। ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद सिंह, मीता दीक्षित, दिव्या सिंह और धीरज पांडेय भी नहीं आए। सीडीओ आनंद कुमार ने बताया कि बैठक में गैरहाजिर रहे तीन एडीओ पंचायत और 9 ग्राम सचिवों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
तीन एडीओ समेत 12 कर्मियों का वेतन रोका
- स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में न आने पर कार्रवाई