{"_id":"5b04d5564f1c1be8408b70d7","slug":"21527043414-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉफ नर्स ने डीएनसी के नाम पर मरीजों से सात-सात सौ वसूले, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉफ नर्स ने डीएनसी के नाम पर मरीजों से सात-सात सौ वसूले, हंगामा
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्स ने महिलाओं से की वसूली, आशाओं का हंगामा
- जिला महिला अस्पताल का मामला
- सीएमएस ने कार्रवाई की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
जिला महिला अस्पताल के कॉपर-टी कक्ष में डीएनसी कराने आई महिलाओं से स्टाफ नर्स ने सात-सात सौ रुपये की वसूली की। इसमें हिस्सा न मिलने पर आशाओं ने हंगामा कर दिया। मामला उजागर होने पर स्टाफ नर्स ने सभी के रुपये वापस कर लौटा दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला अस्पताल की हकीकत परखी थी। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर मरीजों ने कर्मचारियों पर वसूली करने की शिकायत थी। लोनार थाना क्षेत्र के सकरौली निवासी नरेंद्र ने कॉपर-टी कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स आशा वर्मा पर डीएनसी (गर्भाशय की सफाई) के नाम पर 700 रुपये मांगने की शिकायत की। सीएम की नसीहत को दरकिनार कर स्टाफ नर्स ने मंगलवार सुबह डीएनसी के नाम पर जमकर वसूली की। करीब 14 मरीजों से पहले सात- सात सौ रुपये जमा करा बाहर बैठा दिया। मरीजों को लेकर आईं आशाओं को नर्स ने हिस्सा नहीं दिया। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। एक घंटे तक स्टाफ नर्स व आशा बहुओं में तीखी नोकझोंक होती रही। शिकायत के बाद भी सीएमएस मौके पर नहीं पहुंचे। मामला तूल पकड़ने पर स्टाफ नर्स ने सभी मरीजों के रुपये वापस कर दिए। प्रभारी सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद नर्स पर कार्रवाई की जाएगी।
इन मरीजों से जमा कराए रुपये
हरदोई। स्टाफ नर्स ने सुबह से दोपहर 12 बजे तक 14 मरीजों से सात-सात सा ैरुपये जमा कराए। जिनमें टड़ियावां ब्लॉक के करनपुर गांव निवासी गुड्डी पत्नी श्रवण कुमार, बावन ब्लॉक के बरखेरा निवासी बेवी पत्नी अरविंद, बावन के फूलवेहटा निवासी नैंसी पत्नी श्यामू, सुरसा के पालपुर निवासी किरन पत्नी कमलाकांत से रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
आशा संघ ने डीएम से की शिकायत
हरदोई। आशा एसोसिएशन संघ ने जिलाध्यक्ष रीता पांडेय के नेतृत्व में डीएनसी के नाम पर स्टाफ नर्स द्वारा मरीजों से वसूली करने पर रोष व्यक्त किया। वसूली से खफा आशाओं ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अनीता देवी, नन्ही, सविता विनीता, रामगुनी आदि मौजूद रहीं।