फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   213 Panchayat Assistants default in providing online services, notice issued

Hardoi News: ऑनलाइन सेवाएं देने में 213 पंचायत सहायक डिफाल्टर, नोटिस

Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
213 Panchayat Assistants default in providing online services, notice issued
हरदोई। ग्रामीणों को गांव में ही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं को उपलब्ध कराने में 213 ग्राम पंचायत फिसड्डी साबित हुईं। साल 2025-26 में ऑनलाइन एक भी सेवा न देने पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ऐसी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को नोटिस दिया है। कहा कि पूरे साल एक भी सेवा न दिए जाने से स्पष्ट है कि पंचायत सचिवालय स्थापित सहज जनसेवा केंद्र पर कोई काम ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गांवों में ही ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं दिए जाने के लिए पंचायत सचिवालयों पर सहज जनसेवा केंद्रों की स्थापना कराई गई है। इनके संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सहायकों को सौंपी गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाएं देने में लापरवाही सामने आई है। डीपीआरओ ने समीक्षा में पाया कि 213 ग्राम पंचायतों में एक भी सेवा नहीं दी गई है। पंचायत सहायकों को डिफाल्टर श्रेणी में रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचायत सहायकों ने एक भी ऑनलाइन सेवा प्रदान नहीं की।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि ऐसे पंचायत सचिवों के कार्यों का परीक्षण करते हुए सेवा समाप्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। साथ ही सभी को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल सेवाएं देना शुरू करें ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। बताया कि विकास खंड सांडी में 12, मल्लावां में 27, माधौगंज में 23, हरियावां में 15, बिलग्राम में 13, अहिरोरी में 41, बावन में 32, सुरसा में 26 और टडियावां में 24 ग्राम पंचायतों में एक भी सेवा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed