फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20bus badaiyee rodvej

रक्षाबंधन पर 20 बसें बढ़ाएगी रोडवेज

Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
20bus badaiyee rodvej
हरदोई। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है। रोडवेज के एआरएम आरबी यादव ने बताया कि बसें बढ़ाने के साथ ही जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रूट पर चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के हरदोई डिपो में कुल 143 बसें है। यहां से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर व सीतापुर समेत अन्य मार्गों पर बसों का संचालन किया जाता है। इधर कोरोन संक्रमण के चलते अप्रैल और मई में बसों का संचालन बंद रहा। हालांकि जून से पुन: बसों का नियमित संचालन शुरू करा दिया गया, लेकिन संक्रमण कॉल जारी होने के चलते पूर्व की तरह अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं जुट रहे हैं, जिसके चलते विभाग ने 30 बसों को आरटीओ कार्यालय में सरेंडर कर रखा है। विभाग द्वारा 113 बसों का अलग अलग रूट्स पर संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है, जिसको लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि त्योहार पर अलग अलग मार्गों पर 20 बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा, जिन मार्गों पर यात्री अधिक होंगे वहां पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed