{"_id":"6918b67f0cddc018260194f9","slug":"200-cctvs-scanned-four-arrested-including-three-women-theft-in-police-line-revealed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140375-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: समस्या लेकर आए 184 फरियादियों में 14 को मौके पर मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: समस्या लेकर आए 184 फरियादियों में 14 को मौके पर मिला समाधान
विज्ञापन
फोटो 23 : तहसील में जनता की शिकायत सुनते डीएम अनुनय झा साथ में एसपी। संवाद
शाहाबाद/बिलग्राम/सवायजपुर/संडीला। शाहाबाद तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर 186 फरियादी अपनी समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए आए। इसमें 14 का ही मौके पर समाधान किया जा सका। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय व गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष 186 फरियादियों ने अपनी पीड़ा बताई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका का सही निर्वाहन करें। अधिकांश शिकायतें राजस्व, बिजली, पानी और राशन आदि से संबंधित रहीं। एसडीएम अंकित तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, तहसीलदार संध्या यादव, संतोष कुशवाहा, आलोक शर्मा, दिनेश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ सान्या छाबड़ा ने की। समाज कल्याण विभाग का काउंटर न लगाने पर नाराजगी जताई। 45 शिकायतें दर्ज की गईं, एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
संडीला तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने शिकायतों को सुना। एएसपी सुबोध कुमार और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पास 77 शिकायतें आईं। चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार अमित यादव और नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
बिलग्राम तहसील में उपजिलाधिकारी एन राम की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 68 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व, पुलिस, विकास, सिंचाई, बिजली और पेयजल जैसी समस्याएं शामिल रहीं। क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, बीडीओ नीरज शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।