फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20 beds will be reserved for serious patients in the 160-bed IPD

Hardoi News: 160 बेड के आईपीडी में गंभीर मरीजों के लिए 20 बेड होंगे रिजर्व

Sun, 06 Apr 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
20 beds will be reserved for serious patients in the 160-bed IPD
हरदोई। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ने नए आईपीडी भवन का कब्जा ले लिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को इमारत का हस्तांतरण होते ही विभाग ने 160 बेड के भवन में वार्डाें का वर्गीकरण कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती होने वाले मरीजों के अतिरिक्त गंभीर मरीजों और ऑपरेशन के मरीजों को भर्ती करने के लिए भी बेड आरक्षित कर दिए हैं। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर की पर्याप्त संख्या भी मरीजों को इलाज में राहत प्रदान करेगी।
जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना 2021 में की गई। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। भर्ती होने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में अंत: रोगी विभाग (आईपीडी) का नया भवन बनाया गया है।
विज्ञापन

भवन का निर्माण तो करीब एक साल पहले हो गया था, लेकिन इमारत का हस्तांतरण विद्युत कनेक्शन न होने से नहीं हो पाया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई ने विद्युत कनेक्शन में आने वाली समस्याओं को दूर कराया और अब 160 बेड का आईपीडी भवन मेडिकल कॉलेज के कब्जे में आ गया। कब्जा मिलते ही वार्डाें का वर्गीकरण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि 160 बिस्तरों की क्षमता के भवन में 130 बिस्तर सामान्य रोगियों के लिए रहेंगे। वहीं, 20 बिस्तर आकस्मिक विभाग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 10 बिस्तरों को प्री-ऑपरेटिव व ऑपरेशन के बाद मरीज की प्रारंभिक निगरानी के लिए रिजर्व किए गए हैं।

भवन में चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डेमोंस्ट्रेशन और व्याख्यान कक्ष, डॉक्टरों के लिए कक्ष, सेमिनार हॉल, भोजन की पैंट्री और लांड्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आईपीडी विभागों को क्रमिक रूप से नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed