फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 WORK ID WITHOUT APPLICABLE

पिहानी में एक भी पात्र नहीं फिर भी जारी हो गई वर्कआईडी

Wed, 23 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
2 WORK ID WITHOUT APPLICABLE
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पिहानी विकास खंड में एक भी लाभार्थी न होने के बावजूद मनरेगा के श्रमांश की दो वर्कआईडी जारी हो गईं। मामले का पता चला तो विभाग में खलबली मच गई। अब खामियों को दुरुस्त करनेे की कवायद विभाग ने शुरू की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को मनरेगा से 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था है। इसके लिए डीएम और सीडीओ ने निर्देश भी दिए हैं। लेकिन पिहानी विकास खंड में आवासीय योजना का कोई भी लाभार्थी नहीं है। इसके बाद भी दो वर्क आईडी पिहानी में जारी हो गईं। इसका पता खंड विकास अधिकारी संध्या रानी को लगा तो उन्होंने गोपनीय पत्र मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल को भेजा। पत्र मिलते ही मनरेगा उपायुक्त ने पूरे प्रकरण का बारीकी से अध्ययन किया तो पता चला कि अहिरोरी और टोडरपुर विकास खंड के एक-एक लाभार्थी की मैपिंग गलत हो गई है। इसके कारण दो लाभार्थियों की वर्क आईडी पिहानी ब्लॉक में दिख रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

इनकी हुई गलत मैपिंग
- टोडरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत भदेउना की रहने वाली रामदेवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उनके जॉबकार्ड पर मजदूरी के लिए आईडी जारी की गई। इसे पिहानी विकास खंड के ग्राम सिमौर में मैप कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत गोपार की सरिता को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिला है। उसके भी जॉबकार्ड पर मजदूरी के लिए आईडी जारी की गई और इसे पिहानी विकास खंड की ग्राम पंचायत पंडरवा किला में मैप कर दिया गया।

बीडीओ से कार्रवाई के लिए कहा : मनरेगा उपायुक्त
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अहिरोरी और टोडरपुर के खंड विकास अधिकारियों से लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने को कहा गया है। संस्तुति मिलते ही संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed