{"_id":"618179e35566a95f7b6dd6e3","slug":"2-shops-caught-fire-hardoi-news-knp661963751","type":"story","status":"publish","title_hn":"ार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग,14 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग,14 लाख का नुकसान
विज्ञापन
आग बुझाते फायर ब्रिगेडकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के मंगलीपुरवा फाटक के निकट सोमवार देर रात शार्ट सर्किट से रेडीमेड और किराना की दुकान में आग लग गई। इसमें करीब 14 लाख का माल जल गया। सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद व सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीर निवासी वीरेश उर्फ कल्लन रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी है। शहर के मंगलीपुरवा फाटक के पास उनकी दुकान है। वीरेश के मुताबिक सोमवार शाम सात बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। कपड़े व फर्नीचर के संपर्क में आने से आग फैल गई।
घटना में दुकान में रखा सात लाख रुपये का कपड़ा, 70 हजार रुपये जलकर राख हो गए। आग ने पड़ोस में स्थित मंगलीपुरवा निवासी प्रदीप गुप्ता की किराने की दुकान को भी चपेट में ले लिया। उसकी दुकान में रखा छह लाख रुपये का किराने का सामान जल गया। दुकानों में आग लगने से आसपास के मकानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घटना की सूचना दुकानदारों को दी। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद, सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मौके पर पहुुंचकर घटना की जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।