फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 person died in an accident

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 09 Dec 2017 12:06 AM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 09 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
2 person died in an accident
मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से युवकों की शिनाख्त की है।

विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम धनवार निवासी अनिल कुमार (28) पुत्र रामकुमार और सूरज (23) पुत्र सोबरनलाल बाइक से बिलग्राम से हरदोई की ओर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसकी जानकारी राहगीरों ने बिलग्राम पुलिस को दी। मृतकों के पास से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जिला अस्पताल बुलाया है। 
विज्ञापन


विवाद खत्म करने गया था, जिंदगी खत्म हो गई 
टोडरपुर विकास खंड के ग्राम धनवार से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार की ससुराल बघौली कस्बे में थाने के निकट है। अनिल कुमार का ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद खत्म कराने के लिए शुक्रवार को ग्राम प्रधान के पति सर्वरदीन व पांच अन्य लोग बघौली गए थे। अनिल कुमार भी दोस्त सूरज के साथ ससुराल गया था। प्रधान के सहयोग से अनिल और ससुरालीजनों का विवाद खत्म हो गया था। प्रधान व अन्य लोग लौट आए। जबकि अनिल ने ग्राम प्रधान से अपनी मौसी के घर जाने की बात कही। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed