{"_id":"61e84890c05a866629532f77","slug":"2-human-sceleton-found-in-burn-car-hardoi-news-knp676221711","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के अंदर जले हुए दो मानव कंकाल मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के अंदर जले हुए दो मानव कंकाल मिले
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में जली हुई कार की जांच करते पुलिस टीम।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में करीमनगर के पास बाग में जली कार में दो नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कस्बे के बाजार संभा निवासी युवक ने भाई व साथ में गए वृद्ध के कल से लापता होने की बात कहकर उन्हीं के शव होने की आशंका जताई है। एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मिश्रीपुर- करीमनगर गांव के बच्चे बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्यूशन पढ़ने शाहाबाद जा रहे थे। उन्होंने करीम नगर गांव के पास रोड के किनारे के बाग में जली कार देखी। जब बच्चे ट्यूशन पढ़कर दोपहर एक बजे घर पहुंचे तो उन्होंने परिजनों को घटना बताई। इस पर मिश्रीपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र टीम के साथ पहुंचे। उन्हें कार पूरी तरह से जली मिली और एक कंकाल ड्राइविंग सीट पर और दूसरा पीछे की सीट पर पड़ा दिखा। दोनों पूरी तरह से जल गए थे। पहचान करना असंभव था।
कोतवाल की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एसएसपी दुर्गेश कुमार, सीओ विशाल यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पड़ताल कराकर साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान मोहल्ला बाजार संभा निवासी अमित वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई आनंद कुमार (32) व पड़ोसी निर्मल शर्मा (62) लापता हैं।
विज्ञापन
बताया कि आनंद मंगलवार शाम चार बजे निर्मल शर्मा के घर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह नहीं लौटा। इस पर निर्मल के घर गया, तो उनके घर पर ताला लगा था। रात आठ बजे फोन किया तो आनंद ने बताया कि दोनों निजी कार से सेहरामऊ ढाबे पर हैं। जब काफी देर दोनों नहीं लौटे तो फोन मिलाया। फोन बंद थे। सेहरामऊ ढाबे पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया। तो पता चला कि दोनों वहां नहीं पहुंचे। अमित ने उक्त कंकाल उन्हीं दोनों के होने की आशंका जताई है। एसपी ने बताया कि बरामद शव किसके हैं, जांच की जा रही है।
पुलिस ने 24 घंटे इंतजार की बात कही थी
शाहाबाद। कोतवाली से डेढ़ किलोमीटर दूर आम के बाग में जली कार के भीतर दो नर कंकाल में से एक ड्राइविंग सीट और दूसरा पिछली सीट पर पड़ा मिला। कार के भीतर से पुलिस ने दो जले मोबाइल भी बरामद किए हैं। आग इतनी भयानक लगी थी कि गाड़ी के भीतर व बाहर पहिये सहित सब कुछ जल गया। यहां तक कि नंबर प्लेट भी नष्ट हो गई है।
मृतक के भाई अमित ने बताया कि मंगलवार देर रात तक जब आनंद घर नहीं लौटा तो वह गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। जहां पर पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने की बात कही थी।