फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 gram sachiv salllery cut

दो ग्राम सचिवों का वेतन रोका, तीन सफाई कर्मियों को नोटिस

Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
2 gram sachiv salllery cut
ग्राम सुरजूपुर दुर्जना में झाड़ू लगाते सफाई कर्मियों को देखते डीपीआरओ गिरीश चंद्र। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सोमवार को डीपीआरओ ने बाढ़ प्रभावित गांवों में चलाए जा रहे सफाई अभियान की हकीकत परखी। इस दौरान दो ग्राम सचिव गांवों में मौजूद नहीं मिले। जबकि एक टीम के तीन सफाई कर्मी गैरहाजिर मिले। डीपीआरओ ने दोनों सचिवों का वेतन रोककर जवाब तलब किया है। तीनों सफाई कर्मियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों कटरी के इलाके में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांवों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है। इसके मद्देनजर डीएम अविनाश कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र को निर्देश दिए थे कि विशेष टीमें गठित कर बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई अभियान चलवाया जाए। डीपीआरओ ने पांच-पांच सफाई कर्मियों की टीमें गठित कर 12 नवंबर तक बाढ़ग्रस्त गांवों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को इस अभियान की निगरानी करने के साथ ही गांवों में दवा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बाढ़ प्रभावित सुरजूपुर दुर्जना, बम्हरौली चटकापुर, अलीगंज ननखेरिया आदि गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरजूपुर दुर्जना के ग्राम सचिव सुधांशु द्विवेदी और बम्हरौली चटकापुर की सचिव ऋतु कुशवाहा गैरहाजिर मिलीं। बम्हरौली चटकापुर में सफाई कर्मियों की टीम में शामिल राधेश्याम, प्रवीण और रंजना भी अनुपस्थित मिलीं। डीपीआरओ ने बताया कि सभी को नोटिस जारी की गई है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed