{"_id":"5f148cff8ebc3e63b86dbc17","slug":"2-friend-missing-hardoi-news-knp572130474","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले दो दोस्त लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले दो दोस्त लापता, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
पाली। नगर निवासी दो दोस्त शुक्रवार शाम से लापता हैं। तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो रविवार शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला मालिकाना निवासी अब्दुल्ला (13) पुत्र आफाक व मोहल्ला इमाम चौक निवासी उसका साथी कामरान (11) पुत्र रिजवान खां शुक्रवार शाम मलिकाना में खेल रहे थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए। दो दिन की तलाश के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो अब्दुल्ला के पिता आफाक और कामरान के पिता रिजवान रविवार शाम थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी। आफाक ने बताया कि अब्दुल्ला व कामरान दोनों फोन पर सोशल साइट के लिए वीडियो बनाते हैं।
शुक्रवार को इसी के लिए अब्दुल्ला घर से एक बैग में कुछ कपड़े रखकर ले गया था। उसके पास सात सौ रुपये थे। वहीं रिजवान ने बताया कि कामरान घर से सिर्फ सौ रुपये लेकर निकला था। एसओ विनोद गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।