फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 died in tractor accident, 2 injured

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, दो घायल

Sat, 10 Mar 2018 11:06 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 10 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
 2 died in tractor accident, 2 injured
घायल पुनीत - फोटो : अमर उजाला

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रनियामऊ-कटारपुर मार्ग पर खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर सवार किसान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

ग्राम हिल्लापुर निवासी राजेश (42) पुत्र बेचेलाल का खेत रनियामऊ-कटारपुर मार्ग पर है। उनके खेत में जुताई होनी थी, इसके लिए उन्होंने हरियावां थाना क्षेत्र के बेलाकपूरपुर निवासी कौशल का ट्रैक्टर मांगा था। ट्रैक्टर से राजेश, हरियावां थाना क्षेत्र के बेलाकपूरपुर निवासी कौशल का पुत्र आकाश (14), पुनीत (16) पुत्र विष्णुपाल और शेरा (16) पुत्र छुटन्ने के साथ अपने खेत पर जा रहा था। ट्रैक्टर पुनीत चला रहा था। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर भी लगा था। रनियामऊ-कटारपुर मार्ग पर खड़ंजे के बाद एक नाला पड़ता है। चकरोड पर कब्जा होने के कारण अधिकतर ग्रामीण आवागमन के लिए सूखे नाले का इस्तेमाल करते हैं। नाले से निकलते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर सवार चारों लोग उसके नीचे दब गए। घटना से चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। घटना की जानकारी पिहानी कोतवाली में दी गई। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी घटनास्थल पर पहुंचवाई। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया गया। तब तक राजेश और आकाश की मौत हो चुकी थी। पुनीत और शेरा गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की जानकारी से परिवारों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed