{"_id":"5df3d0ff8ebc3e881e6a3b1e","slug":"2-children-died-hardoi-news-knp5320219137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर मड़ैया में शुक्रवार सुबह बारिश और बिजली कड़कने के बीच दो मासूमों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बिजली कड़कने की तेज आवाज के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर मड़ैया निवासी पप्पू और श्यामू किसान हैं। गांव में दोनों का कच्चा मकान अगल-बगल है। पप्पू के तीन बच्चों में सबसे छोटी डेढ़ वर्षीय पुत्री रूपा शुक्रवार सुबह कच्चे मकान में सो रही थी।
इसी दौरान बिजली कड़की और उसकी मौत हो गई। वहीं पड़ोसी श्यामू के दो बच्चों में छोटी पुत्री डेढ़ माह की जाह्नवी की भी सोते समय मौत हो गई। दोनों घरों में घटना से कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कौंधने की तेज आवाज से हृदय गति रुकने के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई है। जाह्नवी का नामकरण संस्कार भी शुक्रवार को होना था।