फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 bykes collision, young man died

घने कोहरे में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
2 bykes collision, young man died
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात घने कोहरे के कारण दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी मंजीत (25) पुत्र मंगलदत्त मंगलवार को ननिहाल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नयागांव गया था। शाम लगभग साढ़े सात बजे नयागांव से वापस हसनापुर जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में इटौली पुल के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक घने कोहरे के कारण मंजीत की बाइक से जा टकराई।
विज्ञापन

पुलिस ने मंजीत व दूसरी बाइक पर सवार रितेश (25) पुत्र शिशुपाल और सुनील (40) पुत्र आशाराम निवासी सोहासा थाना टड़ियावां को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंजीत के परिवार में पत्नी व डेढ़ वर्ष का पुत्र है। वह खेती करता था। घटना में घायल रितेश और सुनील बेलदारी करते हैं। हरदोई से काम कर वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed