{"_id":"597e1d114f1c1b5c7d8b48bc","slug":"191501437201-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू निकालने गए मजदूर की मिट्टी का टीला धंसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू निकालने गए मजदूर की मिट्टी का टीला धंसने से मौत
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। थाना क्षेत्र के ग्राम बालामऊ में जमीन के नीचे से बालू निकालते समय टीला धंस गया। बालू निकाल रहा एक मजदूर उसके नीचे दब गया। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे बालू निकलती है। बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर लगाकर बालू निकालते हैं। बालू का अवैध खनन पुलिस की कमाई का भी बड़ा जरिया। ग्राम बालामऊ में भी बालू निकाली जाती है। बड़ी संख्या में लोग इसका अवैध कारोबार करते हैं। रविवार शाम एक ट्रैक्टर लेकर तीन मजदूर बालू निकाल रहे थे। गांव का ही निवासी श्रीकृष्ण (50) भी अन्य मजदूरों के साथ बालू निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला धंस गया। इस पर श्रीकृष्ण बालू और मिट्टी के नीचे दब गया। साथ ही मजदूरों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। बमुश्किल श्रीकृष्ण को बाहर निकाला जा सका। परिजन और ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक लेखपाल के इशारे पर मजदूर बालू निकालने गए थे।
- मजदूर की मिट्टी का टीला धंसने से मौत
- कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ की घटना