फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   191 silver coins found during excavation in the temple

Hardoi News: मंदिर में खोदाई के दौरान मिले चांदी के 191 सिक्के

Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
191 silver coins found during excavation in the temple
खुदाई के दौरान माटी की गोलक में मिले चांदी के सिक्के।   - फोटो : खुदाई के दौरान माटी की गोलक में मिले चांदी के सिक्के।
फोटो-37- बघौली थाना प्रभारी प्रेमसागर सिंह को चांदी के सिक्के देते महंत बाबा चंद्र प्रकाश। संवाद
विज्ञापन

फोटो-36- खुदाई के दौरान माटी की गोलक में मिले चांदी के सिक्के। संवाद
- मिट्टी की गोलक में फावड़ा लगने से चला पता- महंत ने पुलिस को सौंपे व सिक्के
संवाद न्यूज एजेंसी

बघौली। गांव में स्थित एक मंदिर में सत्संग भवन के निर्माण को हो रही खोदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरी गोलक मिली है। मजदूरों से मिली जानकारी पर मंदिर के महंत ने मौके पर प हुंचकर सारे सिक्के एकत्र कर लिए। इसके बाद इन्हें बघौली थानाध्यक्ष को सौंप दिया।
बघौली गांव में श्रीराम जानकी मंदिर है। मंदिर के महंत बाबा चंद्र प्रकाश की निगरानी में यहां सत्संग भवन का निर्माण होना है। निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है। शुक्रवार को मजदूर नींव खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान चंदा नाम के मजदूर की फावड़ा लगने से मिट्टी की गोलक टूट गई और उससे सिक्के गिरने लगे। इसकी जानकारी पर महंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके से कुल 191 चांदी के सिक्के मिले। महंत ने यह सिक्के बघौली थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह को सौंप दिए। महंत का कहना है कि चांदी के सिक्के काफी पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बघौली एसओ ने बताया कि चांदी के सिक्के मिले हैं। इनको लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी गई है। हालांकि चांदी के ही सिक्के हैंं, लेकिन फिर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed