फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डीआईओएस कार्यालय में की तालाबंदी, 67 शिक्षक गिरफ्तार

डीआईओएस कार्यालय में की तालाबंदी, 67 शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2017 06:55 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में की तालाबंदी, 67 शिक्षक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक नेताओं को समझाकर ताला खुलवाने का प्रयास किया, इस पर शिक्षकों ने हंगामा किया और पुलिस को ताले की चाभी नहीं दी तो पुलिस ने कार्यालय का ताला तुड़वा दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे 67 वित्तविहीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस लाइन से शिक्षकों को मुचलके पर छोड़ा गया।

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष बादाम सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 8:30 बजे शिक्षक डीआईओएस कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यालय गेट पर उन्होंने अपना ताला डाल दिया। मानदेय बंद किए जाने व विभिन्न मांगों का निस्तारण न किए जाने से नाराज शिक्षकों ने कार्यालय परिसर में बैठकर सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। करीब नौ बजे कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां पर ताला लगा देख शिक्षक नेताओं से ताला खुलवाने की बात कही, लेकिन शिक्षकों ने ताला न खोलने की बात कहकर कर्मचारियों को कार्यालय परिसर से बाहर कर दिया। वहीं यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान को डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी की सूचना दी। इसके बाद एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह, सीओ सिटी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम व सीओ सिटी ने शिक्षक नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक नेता ने ताला नहीं खोला। बताया चाभी दूसरे व्यक्ति लेकर चले गए हैं। इस पर पुलिस ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। कार्यालय का ताला खुलने के बाद कर्मचारी कार्यालय के अंदर गए। उधर एसडीएम सदर ने हंगामा कर रहे शिक्षकों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गिरफ्तारी के बाद सभी पुलिस लाइन ले जाए गए। जहां दोपहर बाद शिक्षकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष बादाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार शर्मा, झब्बूलाल, रामवीर मिश्र, सुधीर कुमार त्रिपाठी, उमाकांत अवस्थी आदि रहे। सीओ सिटी ने बताया शिक्षकों पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जीआईसी के प्रधानाचार्य व प्रभारी डीआईओएस सुधाकर बाजपेई ने बताया शिक्षकों की मांगों के निस्तारण को लेकर शासन को ज्ञापन की कापी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांगें
वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बहाल किया जाए
2010 के बाद मान्यता पाने वाले स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय दिए जाए
अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण में छूट देते हुए मानदेय प्रक्रिया में शामिल किए जाए
अंशकालिक शब्द हटाकर शिक्षक पदनाम किए जाए
पांच वर्ष तक लगातार पढ़ाने वाले शिक्षकों को सहायता प्राप्त स्कूलों में समायोजित किए जाए
शिक्षकों के अनुभव को मान्य करते हुए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग में वरीयता दें

- डीआईओएस कार्यालय में की तालाबंदी, 67 शिक्षक गिरफ्तार
- कार्यालय के बाहर एक घंटे तक खड़े रहे कर्मचारी
- पुलिस ने दोपहर बाद मुचलके पर वित्तविहीन शिक्षकों को छोड़ा




फोटो-3- डीआईओएस कार्यालय में ताला डालकर धरना देते माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारी व शिक्षक।
फोटो-4- शिक्षकों से वार्ता करते एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह व सीओ सिटी अजीत कुमार सिंह चौहान।
फोटो-5- कार्यालय में लगे ताले को खुलवाते सीओ सिटी।
फोटो-6- वित्तविहीन शिक्षकों को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed