फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   180 retired teachers respect

180 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

Mon, 05 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 05 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
180 retired teachers respect
शिक्षक दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शिक्षक दिवस पर सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने गांधी भवन में समारोह आयोजित कर 180 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, डायट प्राचार्य आरके जायसवाल, बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने 180 सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को माला पहनाकर शाल भेंट की। एडीएम ने कहा कि गुरुओं को सम्मानित कर वह आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षक व शिक्षिकाएं बच्चों को मन लगाकर पढ़ाएं और उन्हें अच्छी तालीम दें। यही बच्चे बड़े होकर गुरुजनों का मान बढ़ाएंगे। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुनीता त्यागी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डायट प्राचार्य डा. आरके जायसवाल, दयाशंकर मिश्र, बीईओ शांत्वना शुक्ला, धर्मेंद्र प्रसाद, विश्वनाथ पाठक, अनूप सिंह, पवन द्विवेदी, आरपी त्रिपाठी, श्रीकृष्ण प्रेमी, संतोष अग्निहोत्री, आशा वर्मा, मंजू यादव, तेजराम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed