{"_id":"5749eb444f1c1b2f2d693909","slug":"18-injured-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 18 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में 18 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 29 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में 18 लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
कोतवाली शहर के मोहल्ला आलू थोक में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठियां चटकीं। सहाबुद्दीन (60), पत्नी रसीदन (50) व पुत्र फिरासत (30) घायल हो गए। दूसरे पक्ष की तरफ से खातून बानो (50) पत्नी रफीक, पुत्र हनीफ (21) घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर फिरासत व शफीक के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर शफीक, हनीफ, चांदबाबू, गुलशेर व वलीशेर आदि ने घर के सामने पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लाठियां भांजी। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
कछौना प्रतिनिधि के अनुसार कोरिगावां में मामूली बात को लेकर दो पक्षोें बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें एक पक्ष की तरफ से जयनेश, सुधीर, सर्वजीत, पिंटू व जीतेंद्र चोटहिल हो गए। दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र, राम सागर, पाले व अनिल घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां पर सर्वजीत, हरिश्चंद्र व जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को देर शाम बबटामऊ निवासी राधा (40) पत्नी पंचम, शिव कुमारी पत्नी रामकुमार व सुरेखा पत्नी रामलडै़ते को लाठी डंडों से पीट दिया। पीड़िता के अनुसार गांव निवासी कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा की नीयत से भैंस बांध रहे थे। उसने भैंस बांधने का विरोध किया तो गाली गलौज शुरू कर दिया। उसने गाली गलौज से मना किया तो उक्त लोगों ने घर में घुस कर लाठी डंडो से पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।