{"_id":"5700164f4f1c1bde01f0014c","slug":"18-health-workers-will-perform-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे हेल्थ वर्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे हेल्थ वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। जन स्वास्थ्य रक्षक एवं स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता बहाली के लिए 18 अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में आल इंडिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के 87,500 पूर्ववर्ती जन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली की मांग को लेकर 18 अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जन स्वास्थ्य रक्षक एवं स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूर्व में केंद्र की विलेज हेल्थ गाइड स्कीम के तहत मानदेय कर्मी के रूप में गांवों में कार्य करते थे। अप्रैल 2002 से केंद्र ने यह योजना राज्यों ने भी स्थानीय कारणों से इसे बंद कर दिया। अब इनकी बहाली के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी राम प्रसाद पाल, वेद प्रकाश, शिव कुमार, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन