फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   18 accountants suspended for giving wrong information in income and residence certificate

Hardoi News: आय और निवास प्रमाण पत्र में गलत आख्या पर 18 लेखपाल निलंबित

Tue, 29 Apr 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
18 accountants suspended for giving wrong information in income and residence certificate
हरदोई। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र पर गलत आख्या देने वाले 18 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान लेखपालों ने प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए मनमानी आख्या दे दी थी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मामले की जांच कराई। जांच में प्रमाण पत्रों पर मनमानी आख्या की पुष्टि हुई। उन्होंने 21 प्रमाण पत्र निरस्त करा दिए हैं और दोषी लेखपालों पर कार्रवाई शुरू कराई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर चयन प्रक्रिया के लिए लेखपालों ने मनमानी रिपोर्ट देकर प्रमाण पत्र बनवा दिए। डीएम ने बताया कि गलत आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों को निरस्त करा दिया गया है। उन प्रमाण पत्रों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी चयन सूची से बाहर कराया गया है। प्रमाण पत्रों पर गलत रिपोर्ट देने वाले 18 लेखपालों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन




बताया कि तहसील सदर में कमलेश्वर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, तेज प्रताप विमल, विनय वाजपेयी व संकल्प शुक्ला, बिलग्राम में फिरोज अहमद, संडीला में नैमिष कुमार पांडेय, पीयूष कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार गुप्ता और राहुल रस्तोगी, सवायजपुर में प्रमोद यादव व महेश चंद्र को निलंबित किया गया है। तहसील शाहाबाद में लेखपाल रामदास राणा, रामविलास भारती, भगवान शरण और सर्वजीत को निलंबित किया गया है। बताया कि संबंधित एसडीएम से पूरे मामले की जांच भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed