फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अच्छे हालात के लिए अच्छे आमाल करें- हक

अच्छे हालात के लिए अच्छे आमाल करें- हक

Thu, 28 Mar 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
अच्छे हालात के लिए अच्छे आमाल करें- हक
मजलिस दावतुल हक व मदरसा अशरफुल मदारिस के नायब नाजिम मौलाना सलीमुल हक ने कहा कि चुनावी माहौल है, ऐसे में किसी भी पार्टी के रंग में न रंगें।
विज्ञापन


हुक्मरानों को कोसने के बजाय अच्छे आमाल और दुआ करें। जिससे आने वाले हुक्मरां का दिल सभी के लिए नर्म रहे।

बुधवार को मजलिस दावतुल हक से संबद्ध मदरसा अहयाउल उलूम का निरीक्षण करने पहुंचे उपसंचालक मौलाना हक ने मस्जिद इस्लाम गंज में जुहर नमाज के बाद मुसलमानों से खिताब किया।

कहा कि हमारे मौजूदा हालत के जिम्मेदार हम खुद हैं, हमारी बद आमालियां हमें इस हाल तक लाई हैं। अभी मौका है, सुधरने का, अच्छे और नेक काम करने का। कहा कि गुनाह से दो बड़े नुकसान होते हैं।
विज्ञापन


एक, अल्लाह नाराज होता है। दूसरा, अक्ल सही फैसला नहीं कर पाती। गुनाहों से बचने का सबसे आसान तरीका है कि बदगुमानी, बदनिगाही और गीबत से बचा जाए।

मौलाना हक ने कहा कि गुनाहों से खुद बचें, घर वालों को बचाएं, इसके बाद समाज की फिक्र करें। अल्लाह का जिक्र कसरत से करें और अस्तगफार खूब पढ़ें।

इस मौके पर मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना उस्मान गनी, हाफिज सलीमुल्लाह, हाजी शराफत अली खां, मुंशी फय्याज, हाजी अशरफ, हाफिज अब्दुल अहद व हाफिज रियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अच्छे हालात के लिए अच्छे आमाल करें: हक
मजलिस दावतुल हक व मदरसा अशरफुल मदारिस के उपसंचालक का बयान
मदरसा अहयाउल उलूम का निरीक्षण करने के बाद मस्जिद इस्लामगंज में की तकरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed