{"_id":"5b8ec05a867a554856787156","slug":"171536082010-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जाते वक्त बाढ़ के पानी में डूबा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जाते वक्त बाढ़ के पानी में डूबा किसान, मौत
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां। मंगलवार सुबह बाढ़ में डूबी फसल देखने जा रहा किसान पैर फिसलने से पास में स्थित तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से लगभग चार घंटे बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका।
कोतवाली क्षेत्र का गांव लक्ष्मनपुरवा बाढ़ की जद में है। गांव के चारों तरफ पानी भरा है। खेत पूरी तरह से डूब गए हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी किसान लालता प्रसाद (52) पुत्र जग्गा खेत में फसल देखने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव से कुछ दूरी पर लालता प्रसाद तालाब में डूबने लगा। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूदे लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर लालता प्रसाद की तलाश शुरू कर दी। लगभग चार घंटे बाद लालता प्रसाद का शव तलाशा जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़े भाई छंगा ने बताया कि लालता प्रसाद अविवाहित था।
खेत देखने गया किसान तालाब में डूबा, मौत
- थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुरवा की घटना
- बाढ़ में डूबी फसल देखने जा रहा था