{"_id":"5b3d0baa4f1c1b87288b49bc","slug":"171530727338-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। दोस्तों के साथ ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार युवक को माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कछियनपुरवा के निकट मंगलवार रात पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिबरामऊ के मजरा मोहनपुरवा निवासी सुरेंद्र (22) पुत्र रामनारायण का ननिहाल माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती में है। मंगलवार सुबह वह दोस्तों गुंडा (23) पुत्र रामविलास और अवधेश (21) पुत्र जगमोहन के साथ नई बस्ती गया था। मंगलवार देर रात लगभग साढ़े नौ बजे तीनों युवक बाइक से वापस गांव आ रहे थे। माधौगंज थाना क्षेत्र के कछियनपुरवा के निकट पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाने से उनके सिर में चोट आ गई। यूपी 100 की टीम ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने सुरेंद्र की हालत गंभीर बता उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में बुधवार सुबह सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। वह दिल्ली में काम करता था और डेढ़ माह से गांव में ही था।
बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत
- दो साथी घायल, हेलमेट न लगाने से सिर में आई चोट