फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   17 newborns admitted in 12 warmers of SNCU

Hardoi News: एसएनसीयू के 12 वार्मर में भर्ती 17 नवजात

Sat, 18 May 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
17 newborns admitted in 12 warmers of SNCU
हरदोई। मेडिकल कालेज से संबद्ध महिला चिकित्सालय में बने एनएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में स्थिति बेहद खराब है। यहां कई वार्मर में दो-दो नवजात रखे गए हैं। कुल 12 वार्मर हैं और इनमें उपचार के लिए 17 नवजात भर्ती किए गए हैं। खास बात यह है कि आए दिन नवजात के उपचार में वार्मर की संख्या कम पड़ जाती है।
विज्ञापन

जन्म के फौरन बाद ही नवजात के बीमार हो जाने के मामले अक्सर आते रहते हैं। ऐसे में नवजातों का उपचार कराने के लिए तीमारदारों को इधर-उधर न भटकना पड़े इसलिए एसएनसीयू की स्थापना कई साल पहले महिला चिकित्सालय परिसर में ही कर दी गई थी। पिछले कुछ समय से इसका संचालन मेडिकल कालेज से होने लगा, तो यहां अव्यवस्थाएं भी हावी होने लगीं। एसएनसीयू में कुल 12 वार्मर लगे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब एक ही वार्मर में दो नवजात उपचार के लिए न भर्ती किए जाते हों। औसतन हर रोज 12 से 15 नवजात एसएनसीयू पहुंचते हैं। आम तौर पर त्वचा में एलर्जी और रेस्परेटरी डिसीस हो जाती हैं। इनसे बचाने के लिए नवजात वार्मर में रखे जाते हैं। पिछले कई माह से वार्मर की संख्या कम पड़ जाती है, लेकिन इसकी संख्या बढ़ाने की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन



एसएनसीयू के एसी भी फेंक रहे गर्म हवा
एसएनसीयू वातानुकूलित है। यहां दो एसी लगे हैं। कहने को यह एसी हैं, लेकिन गर्म हवा ही फेंक रहे हैं। लंबे समय से इस्तेमाल में होने और सर्विसिंग न कराए जाने के कारण यह एसी कारगर नहीं साबित हो रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बजट की कमी नहीं है। एसएनसीयू मेडिकल कालेज परिसर में संचालित है। अगर वार्मर की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है तो तत्काल अवगत कराया जाना चाहिए था। वार्मर खरीदने के लिए बजट एनएचएम से जारी किया जा सकता है। इसको लेकर शासन के साथ ही मेडिकल कालेज के प्राचार्य और महिला अस्पताल के सीएमएस से बात कर समस्या का हल किया जाएगा।
डा. रोहताश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed