{"_id":"58cc2a034f1c1b443732b113","slug":"17-million-dakarera-on-the-name-of-indira-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा आवास के नाम पर साढ़े 17 लाख डकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा आवास के नाम पर साढ़े 17 लाख डकारे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टोडरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुरा में इंदिरा आवासों का निर्माण न कराकर साढ़े 17 लाख रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम ने सीडीओ को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि दोषी कर्मचारियों से गबन की गई धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2015-16 में टोडरपुर की ग्राम पंचायत जमुरा को 30 इंदिरा आवासों के निर्माण के लिए 70 हजार रुपये प्रति इंदिरा आवास के रूप में 21 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। ग्रामीणों ने इंदिरा आवासों का निर्माण न किए जाने और धनराशि गबन की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रदीप यादव को जांच के आदेश दिए थे। परियोजना निदेशक ने डीएम को सौंप जांच रिपोर्ट में सहायक विकास अधिकारी कमलाकांत शुक्ला ने प्रधान व सेक्रेटरी के साथ सांठ-गांठ कर 25 इंदिरा आवासों का निर्माण न कराकर पहली और दूसरी किस्त के रूप में साढ़े 17 लाख रुपये की गबन किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
डीएम विवेक वार्ष्णेय ने इस मामले सीडीओ राधेश्याम को निर्देशित किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण का स्वयं जांच कर सहायक विकास अधिकारी, प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई करें। सीडीओ ने बताया कि मामला गंभीर है। दोषी सहायक विकास अधिकारी, सेक्रेटरी और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिकवरी कराई जाएगी।