फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   17 buses including two AC buses will be included in the roadways fleet.

Hardoi News: दो एसी बस सहित 17 बसें रोडवेज बेड़े में होंगी शामिल

Sun, 29 Sep 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
17 buses including two AC buses will be included in the roadways fleet.
हरदोई। जिले में यात्रियों को सुविधा देने के लिए हरदोई डिपो दो एसी बसों सहित 17 बसों को शामिल करेगा। वहीं, हरदोई परिक्षेत्र में 59 बसों के शामिल होने का लाभ भी जनपद के यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से वर्तमान में 143 बसों का संचालन हो रहा है। जहां से प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों को समय से बस मिले और उनको बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शासन से मंजूरी के उपरांत नई बसों को बेड़े में शामिल किया जा रहा है। इसी के तहत हरदोई डिपो में दो नॉन एसी स्लीपर बस, दो एसी बस, 13 साधारण बसों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ हरदोई परिक्षेत्र में 59 बसें शामिल हो रही हैं, वह भी जनपद से होकर गुजरेगी, जिसका लाभ भी जनपद के यात्रियों को मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि नई बसों की अनुबंध प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


स्लीपर बस हरदोई-दिल्ली- लखनऊ,एसी बस हरदोई-जयपुर, हरदोई- दिल्ली, साधारण हरदोई- लखनऊ, हरदोई कानपुर, हरदोई-पिहानी- लखनऊ, हरदोई- दहेलिया-लखनऊ, हरदोई- लोनार- हुल्लापुर- बदांयु, हरदोइ्र- हरपालपुर- कन्नौज-कानपुर, हरदोई- हरपालपुर- उन्नाव- कानपुर, हरदोई-पिहानी-जहानीखेड़ा-बरबर- मोहम्मदी, हरदोई- शाहाबाद- टुमुर्की-आलमनगर- जंगबहादुरगंल-गोला,हरदोई- शाहाबाद- अनंगपुर- जलालाबाद, हरदोई-हरपालपुर-पलिया- दहेलिया, हरदोई-शाहाबाद- अनंगपुर- कांठ, हरदोई-पिहानी- जहानीखेड़ा- मैगलगंज- लखीमपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed