फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   165 fisdi hui dhan khareed

धान खरीद पूरी, 165 फीसद हुई खरीद

Sat, 30 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
165 fisdi hui dhan khareed
फोटो-10- मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर शनिवार को कुछ इस तरह नजर आया सन्नाटा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। एक अक्तूबर से चल रही धान की खरीद शनिवार की शाम पूरी हो गई। चार माह में खाद्य विभाग समेत 9 एजेसियों के 94 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की गई। जिले में निर्धारित लक्ष्य 13 लाख 50 हजार क्विंटल के सापेक्ष 22 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

जिले में 1 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई थी। इस बार खाद्य एवं विपणन विभाग समेत पीसीएफ, एसएफसी, पीसीयू, एग्रो, मंडी समिति, नैफेड व एफसीआई ने खरीद की। खाद्य विभाग समेत एजेंसियों के कुल 94 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की गई है। अच्छी आवक के चलते इस बार निर्धारित लक्ष्य 13 लाख 50 हजार क्विंटल के सापेक्ष लगभग 22 लाख 35 हजार क्विंटल (165 फीसद) धान की खरीद की गई है। पूर्व निर्धारित शेडयूल के तहत खरीद 31 जनवरी तक होनी थी, लेकिन 31 जनवरी को रविवार पड़ने के कारण शनिवार को खरीद का समापन कर दिया गया है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि इस बार खरीद में 40600 से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन

किसानों का 13 करोड़ भुगतान बाकी
सरकार ने खरीद के बाद 72 अंदर घंटे के अंदर किसान के खाते में भुगतान भेजे जाने का आदेश दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। एजेंसियां भुगतान में खासी पिछड़ी चल रही हैं। खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पीसीएफ पर किसानों का 3 करोड़ 43 लाख, पीसीयू पर 5 करोड़ 39 लाख, एसएफसी पर 57 लाख, एग्रो पर 1 करोड़ 46 लाख, मंडी समिति पर 2 करोड़ 15 लाख, यूपीएसएस पर 53 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि सभी एजेंसी प्रबंधकों को जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed