फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

Tue, 04 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में सरेहरी चौराहे पर सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहे किशोर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नू खेड़ा निवासी छत्रपाल का पौत्र निखिल (14) पुत्र मानसिंह उनके पास रहकर पढ़ाई करता था। वह जूनियर हाईस्कूल देवरी में कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता मानसिंह और मां रेखा दिल्ली में काम करते हैं। मंगलवार शाम वह साइकिल से सब्जी लेने सरेहरी गया था। वहां से वापस घर आते समय सरेहरी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना उसके बाबा छत्रपाल को दी गई। थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित भदौरिया ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत
- सब्जी लेकर घर जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed