फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 school buses unfit invoice

अनफिट 16 स्कूल बसों का चालान

Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
16 school buses unfit invoice
बस की बाड़ी से मिटा स्कूल का नाम। - फोटो : amarujala

हरदोई।  एटा में हुए स्कूल बस हादसे में 12 बच्चों की मौत के बाद आखिर हरदोई एआरटीओ की भी नींद टूटी। शहर में शुक्रवार को दो बड़े स्कूलों में 16 बसें अनिफिट मिलीं, जिनका चालान कर दिया गया। अभी जिले के 338 निजी स्कूलों में चलने वाले वाहनों की जांच होना बाकी है। अगर ठीक से जांच की जाएगी तो सैकड़ों की तादात में वाहन अनफिट निकलेंगे। 

विज्ञापन


जिले में 340 निजी स्कूल हैं। एआरटीओ कार्यालय में 203 बसें और 103 वैन स्कूल वाहन के रूप में रजिस्टर्ड हैं। छोटे वाहनों की संख्या 500 से अधिक है। अवैध रूप से चलने वाले इन वाहनों पर केवल स्कूल वैन लिखा होता है। इनमें न ही जाली लगाई गई है और न ही अन्य मानक ही पूरे किए जाते हैं। अमर उजाला इस लापरवाही को लगातार उठाता रहा है लेकिन एआरटीओ कार्यालय कानों में तेल डाले बैठा रहा।
विज्ञापन


एटा में हुए हादसे के बाद एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्र कुछ हरकत में आए और शुक्रवार को महर्षि विद्या मंदिर और गुरु रामराय स्कूल की बसों की फिटनेस की जांच की। दोनों स्कूलों में आठ-आठ बसें अनफिट मिलीं। ये दोनों स्कूल शहर के बड़े स्कूल हैं और मोटी फीस भी लेते हैं। इसके बावजूद बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बसों में जाली नहीं लगी थी तो कुछ में फर्स्ट एड बॉक्स और अगिभनशमन यंत्र नहीं थे। बस में आगे व पीछे स्कू ल का नाम व मोबाइल नंबर भी नहीं था। बच्चे भी सीटों से ज्यादा भरे थे। अनफिट मिलीं सभी 16 बसों का चालान कर दिया गया है। एआरटीओ भगवान प्रसाद ने बताया कि सभी स्कूलों को शुक्रवार को नोटिस जारी किया है। स्कूल संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। बताया कि स्कूल वाहनों की जांच का अभियान चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed