फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 mm rain fell, people got relief

Hardoi News: 16 मिमी हुई बारिश, लोगों को मिली राहत

Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
16 mm rain fell, people got relief
हरदोई। गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार शाम को 16 मिमी हुई बारिश से राहत तो मिली, मगर बारिश के बाद उमस बढ़ गई। इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से दो चार होना पड़ा। वेधशाला प्रभारी ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही बीच-बीच में तेज धूप निकल रही थी। इससे लोग सुबह से गर्मी व उमस से परेशान थे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके साथ ही 10 किमी की रफ्तार से चल रही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मगर बारिश बंद होने के बाद उमस बढ़ गई। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हुए।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 85 और शाम को 97 प्रतिशत रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश और तेज हवा के कारण शहर की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। बारिश और तेज हवा के कारण पूरे शहर की आपूर्ति 220 केवीए मन्नापुरवा से बंद कर दी गई। करीब एक घंटे के बाद बारिश रुकने पर उपकेंद्रोें की आपूर्ति शुरू की गई, मगर लखनऊ रोड पर मेन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत उपकेंद्र सिटी व कोयल बाग की आपूर्ति ठप हो गई। जो शाम को साढे़ छह बजे शुरू हो गई। वहीं, सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र के कोतवाली फीडर पर पेड़ की डाल टूट गर गिरने से फीडर बंद हो गया। इससे शाम सात बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed