फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एक भी शौचालय पूरा नहीं, खाते से निकल गए 67 लाख रुपये

एक भी शौचालय पूरा नहीं, खाते से निकल गए 67 लाख रुपये

Sun, 26 May 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
एक भी शौचालय पूरा नहीं, खाते से निकल गए 67 लाख रुपये
हरदोई के बावन विकास खंड की ग्राम पंचायत बरखेरा में शौचालय निर्माण के लिए जारी किया गया बजट आहरित हो जाने के कई माह बाद भी शौचालयों का निर्माण पूर्ण न होने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम सचिव की आख्या मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत और तत्कालीन ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। इससे इतर विकास कार्याें के लिए मिले बजट में गोलमाल के भी पुख्ता सुबूत अधिकारियों को मिले हैं।
विज्ञापन


बरखेरा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 567 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 67 लाख 92 हजार रुपये ग्राम पंचायत निधि में भेजे गए थे। ग्राम पंचायत निधि से इस धन का आहरण कर लिया गया, लेकिन गांव में एक भी शौचालय पूर्ण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में तो शौचालयों का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ। बरखेरा के ग्राम सचिव मोहित पाठक ने इस बाबत अपनी आख्या खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार को भेजते हुए स्पष्ट उल्लेख किया है कि अधिकांश शौचालय अपूर्ण हैं और बड़ी संख्या में शौचालयों का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है।

बीडीओ ने बताया कि ग्राम सचिव की आख्या के आधार पर बरखेरा के प्रधान नरेश पाल सिंह, एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार द्विवेदी, गांव की पूर्व सचिव आकांक्षा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बीडीओ ने बताया कि अन्य विकास कार्यों के लिए मिले बजट के खर्च में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता होने के संबंध में पुख्ता अभिलेख व साक्ष्य मिले हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरखेरा में शौचालय निर्माण न कराए जाने और ग्राम पंचायत निधि के खाते से बजट आहरित कर लेने के संबंध में छह फरवरी 2019 को ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। ग्राम प्रधान ने इसका जवाब ही नहीं दिया।


इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने 17 मई 2019 को बरखेरा में शौचालय निर्माण का सत्यापन करने के लिए टीम गठित की थी। इस टीम में बिलग्राम के एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, मल्लावां के धनंजय जायसवाल और स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक हिमांशू मिश्रा शामिल हैं। अभी तक इस टीम ने जांच नहीं की है।

एक भी शौचालय पूरा नहीं, खाते से निकले 67 लाख

नाराज बीडीओ ने प्रधान, एडीओ पंचायत और तत्कालीन सचिव को जारी की नोटिस
ग्राम सचिव की आख्या से बीडीओ को पता चली गोलमाल की हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed