फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   केंद्रीय टीम सुनते ही नींद से जागी पालिका, गरजा बुलडोजर

केंद्रीय टीम सुनते ही नींद से जागी पालिका, गरजा बुलडोजर

Sun, 26 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय टीम सुनते ही नींद से जागी पालिका, गरजा बुलडोजर
हरदोई शहर को जाम के झाम से बाहर निकालने के लिए नगर पालिका अब तक अतिक्रमण हटाओ अभियान का ताना बाना नहीं बुन सकी लेकिन सोमवार को केंद्रीय टीम के आगमन को लेकर रविवार को जाग गई।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से चिकित्सालय के बाहर पटरी दुकानदारों को हटवाकर फुटपाथ साफ करवाया। हालांकि नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द अभियान चलेगा।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास कार्यालय में सोमवार को केंद्रीय टीम निरीक्षण करने आ रही है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर व सामने पुनर्वास कार्यालय के गेट के इर्द-गिर्द जो भी पटरी दुकानें लगी देखीं उनको नगर पालिका के बुलडोजर ने साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका ईओ जी. लाल ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए व अतिक्रमणकारियों को नाले तक उनकी हद तक रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि शहर में भी जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।


इधर, शहर में चले अतिक्रमण की भनक जिसको भी लगी उसने नगर पालिका व जिला प्रशासन को इस बात के लिए कोसा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर जाम के झाम से जूझ रहा है लेकिन प्रशासन आचार संहिता के नाम पर अभियान न चला पाने की बात कह रहा था।

केंद्रीय टीम सुनते ही जागी पालिका, चला बुलडोजर

शहर में अतिक्रमण हटाने का अब तक मन नहीं बना पाई पालिका
निरीक्षण की बात सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाई गई पटरी दुकानें
जिला चिकित्सालय के बाहर हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed