फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   154 left university exam

154 ने छोड़ी यूनिवर्सिटी परीक्षा

Wed, 15 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Wed, 15 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
154 left university exam
सीएसएन पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएसजेएम विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय हरदोई के 95 और सीएसएन पीजी कालेज के 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस दौरान सचल दस्तों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। जिले भर के 136 डिग्री कालेजों में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में चल रही हैं। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल 207 परीक्षार्थियों में 70 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां पर प्रथम पाली में 137 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य द्वितीय प्रशभनपत्र में पंजीकृत 137 में 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां पर 124 ने परीक्षा दी। तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष के शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रशभनपत्र के पंजीकृत 123 में 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। यहां पर 111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


इसी तरह सीएसएन पीजी कालेज में प्रथम पाली में बीए के शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रशभनपत्र के पंजीकृत 290 में 38 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष के हिंदी साहित्य में पंजीकृत 221 में 7 और बीए द्वितीय वर्ष के शिक्षाशास्त्र में पंजीकृत 168 में 12 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां तीनों पालियों में 59 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा के दौरान दोनों कालेजों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed