{"_id":"5cb8b3d2bdec223c99276e51","slug":"151555608530-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में ढूंढो सड़क, मिलेगा तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में ढूंढो सड़क, मिलेगा तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान की हकीकत जाननी हो तो हरदोई जिले के गोपामऊ कस्बे का रुख कीजिए। रावल चौराहे से गोपामऊ तक लगभग छह किलोमीटर की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जरा सी बारिश में ये गड्ढे सड़क को ही तालाब बना देते हैं।
जिला मुख्यालय से गोपामऊ की दूरी लगभग 29 किलोमीटर है। यहां जाने के लिए सीतापुर रोड से टड़ियावां के लिए मुड़ना होता है। मुख्यालय से लगभग दो साल पहले जिला मुख्यालय से रावल चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया गया था।
रावल चौराहे से गोपामऊ की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। इस दूरी की सड़क की दशा बेहद खराब है। पैदल आवागमन करना हो या फिर दोपहिया या चौपहिया वाहन से, परेशानी का सामना हर किसी को करना ही पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसा भी नहीं है कि इसके बारे में अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या से अनजान हैं। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश में ये सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क के गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने बीते दिनों ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए सड़क के किनारे-किनारे खुदाई कराई थी। इसके बाद केबल डालकर हल्की मिट्टी भरकर छोड़ दिया। बाकी की मिट्टी इधर-उधर फैल गई और यह भी अब मुसीबत का सबब बनी है। राहगीरों को इसके चलते काफी परेशानी होती है।
जर्जर सड़क और गड्ढे लगभग छह गांवों के बाशिंदों के लिए मुसीबत का सबब हैं। मुरादपुर, मुगलीपुर, गद्दीखेड़ा, पेंग, लालपुर और गोपामऊ के लोग खासे परेशान रहते हैं। इनमें से अधिकतर स्थानों के लोग टड़ियावां, हरदोई जाने के लिए गांवों के संपर्क मार्गों का भी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
गड्ढों ने सड़क को बनाया तालाब
रावल चौराहे से गोपामऊ तक सड़क की दशा खराब, छह गांवों के लोग झेल रहे मुसीबत