{"_id":"5c684fc7bdec227f1c76bf85","slug":"151550340039-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की सीतापुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की सीतापुर में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की जनपद सीतापुर में महोली के पास ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुखारपुर निवासी अवधेश (33) पुत्र हाकिम सिंह की जनपद सीतापुर के थानाक्षेत्र के रामकोट के ग्राम खपूरा में ससुराल है। शनिवार को उसकी सुसराल में भागवत कथा होनी थी। इस कारण वह शुक्रवार को पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल छोड़ने गया था ।
वह पत्नी को छोड़कर शनिवार की सुबह बाइक से घर आ रहा था। जनपद सीतापुर के महोली के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। टक्कर लगने से हेलमेट टूट गया। परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि अवधेश भैंस पालन का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी रिंकी और दो पुत्र सचिन, जीन और एक पुत्री लक्ष्मी है।