फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाजपा ने की वायदा खिलाफी, कथनी करनी में है अंतर : नरेश उतम

भाजपा ने की वायदा खिलाफी, कथनी करनी में है अंतर : नरेश उतम

Sun, 23 Dec 2018 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने की वायदा खिलाफी, कथनी करनी में है अंतर : नरेश उतम
हरदोई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे। वह पूरे नहीं किए। महंगाई बढ़ती जा रही है और किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राममंदिर के मुद्दे पर कहा 1985 से भाजपा एक ही राग अलाप रही है, लेकिन राम मंदिर नहीं बना। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान अध्यक्ष रहमत अली के पाली स्थित आवास पर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने युवा नेता जितेंद्र वर्मा जीतू के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसान और नौजवान दोनों ही परेशान हैं। जो गैस सिलिंडर 360 रुपये में मिला करता था अब वह 960 रुपये में मिल रहा है। डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। किसान अपनी उपज कम मूल्य पर बेचने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा प्रदेश में हुए उपचुनावों और बीते दिनों तीन प्रदेशों के चुनावी नतीजों से भाजपा की गिरती साख का पता चलता है।

उन्होंने कहा सपा की लोकप्रियता बढ़ी है। 2019 के चुनावों में भाजपा बेहद कमजोर साबित होगी। सपा सभी वर्गों को साथ में लेकर चलती है। हनुमान जी की जाति को लेकर पूछे गए सवाल पर वह गोल मोल जवाब देते रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली और एमएलसी डाक्टर राजपाल कश्यप भी मौजूद रहे।

जगह-जगह हुआ स्वागत
पाली जाते समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कई जगह स्वागत किया गया। संडीला में नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी, गजेंद्र सिंह, रफीक लंबू, आकिल अंसारी, आरती यादव, प्रियांशू सिंह आदि ने प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डाक्टर राजपाल कश्यप का स्वागत किया।

शहर के लखनऊ चुंगी पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने रत्नेश यादव, अमित सिंह मीतू, सुधीर गुप्ता, नीरज अवस्थी, परिवेश श्रीवास्तव आदि के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।


सोल्जर बोर्ड चौराहा पर सपा के प्रदेश सचिव संजय कश्यप, यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह, आशा, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा आदि ने भी स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाई। शाहाबाद में महुआ टोला चुंगी पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुजीब खां ने स्वागत किया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed