फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Fri, 01 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शन आज
विज्ञापन

- राजीव भवन में कांग्रेसियों ने बनाई रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
भाजपा सरकार पर भ्रष्ट शासन और कोरे भाषण देकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को शहर में जन आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजीव भवन में शुक्रवार को आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसकी पुष्टि भाजपा विधायक और कार्यकर्ता भी करते रहते हैं। योगी सरकार में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने गरीबों के घर और फसलें उजाड़ दीं। अधिकार मांग रहे संविदा कर्मियों, कर्मचारियों, बीएड, टीईटी अभ्यर्थियों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया जा रहा है। भ्रष्टाचारी भू माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। भाजपा विधायक बलात्कार की घटनाओं में संलिप्त हैं। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा गया है। लोगों को न पेंशन मिल रही है और न राशन। आवासों में कमीशनखोरी, शौचालय आवंटन में घोटाला हो रहा है। कांग्रेस इसके विरोध में जन आक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव साधु सिंह, डॉ. श्याम प्रकाश शुक्ला, अजीत सिंह चंदेल भुट्टो मियां, प्रेम प्रकाश वर्मा, जमील अहमद अंसारी ,नेताम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed