फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1506 workers reached Hardoi by special train

स्पेशल ट्रेन से हरदोई पहुंचे 1506 श्रमिक

Thu, 14 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
1506 workers reached Hardoi by special train
फोटो-01- ट्रेन से उतरने के बाद कतारबद्ध होकर प्लेटफार्म से बाहर निकलते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सुबह आई दो स्टेशन ट्रेनों के बाद बुधवार की रात 8.30 पंजाब के लुधियाना से तीसरी स्पेशल ट्रेन श्रमिकों को लेकर हरदोई स्टेशन पहुंची। यहां स्टेशन पर प्लेटफार्म से निकालने के बाद जिला प्रशासन की देखरेख में श्रमिकों की जांच की गई। इसके बाद बसों के जरिये गैर जनपद के श्रमिकों को उनके जनपद व जनपद के श्रमिकों को संबंधित तहसीलों में भेजा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पंजाब में फंसे श्रमिकों के ट्रेन से घर वापस लौटने का सिलसिला बुधवार की देर शाम तक जारी रहा। सुबह दो स्पेशल ट्रेनों के आने के बाद बुधवार की रात 8.30 बजे पंजाब के लुधियाना से तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन हरदोई स्टेशन पहुंची। यहां नोडल अधिकारी मनु गर्ग, सीएमआई मनीष वाजपेयी व अंबुज मिश्रा की देखरेख में श्रमिकों को ट्रेन की बोगियों से उतारकर उन्हें कतारबद्ध किया गया, इसके बाद उन्हें प्लेटफार्म से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने ट्रेन से आए 12 सौ श्रमिकों व उनके साथ आए 306 बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के दौरान एक श्रमिक में संक्रमण के लक्षण मिलने पर उसे जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में गैर जनपद के श्रमिकों को बसों से उनके जनपद व जनपद के श्रमिकों को संबंधित तहसीलों में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed