फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   15 thousand teachers will have the data online

15 हजार शिक्षकों का डाटा होगा आनलाइन

Sun, 21 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 21 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 thousand teachers will have the data online
Teacher

हरदोई। परिषदीय स्कूलों के करीब 15 हजार शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं व अन्य विवरण आनलाइन किया जाएगा। इसको लेकर खंड शिक्षाधिकारियों से ब्लाकवार शिक्षकों से विवरण भरवाने का काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। इसके बाद यू-डायस के माध्यम से शिक्षकों के विवरण की डाटा फीडिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिले के 2833 प्राथमिक, 1025 जूनियर व 44 एडेड स्कूलों के शिक्षकों का डाटा आनलाइन करने के निर्देश हुए थे। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने खंड शिक्षाधिकारियों को ब्लाकवार शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सभी ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारियों ने सह समन्वयकों को शिक्षकों का विवरण एकत्र करने को कहा था। सह समन्वयकों ने ब्लाकवार शिक्षकों का विवरण एकत्र कर उनके प्रपत्रों को जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षकों के विवरण को आनलाइन फीडिंग के लिए यू-डायस कक्ष में रखा गया है। डाटा फीडिंग के लिए ब्लाक वार कंप्यूटर लगाए गए हैं। जो मानव संपदा संसाधन प्रणाली भारत सरकार की वेबसाइट पर लोड किया जाएगा। इससे शिक्षकों का समस्त विवरण आनलाइन दिखेगा। मानव संपदा संसाधन प्रणाली के तहत कार्मिक विवरण भरने के दौरान शिक्षकों क ी व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी व अस्थायी पता, ज्वाइनिंग की तिथि, शिक्षा, ट्रेनिंग, परिवार का विवरण, लोन डिटेल, अवकाश की स्थिति, विभागीय कार्रवाई, नामिनी, अवार्ड व निर्माण संबंधी कराए गए कार्यों की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू-डायस बेसिक शिक्षा विभाग प्रभारी शैलेंद्र झा ने बताया कि  ब्लाकवार शिक्षकों का विवरण मिलने लगा है। जिनकी फीडिंग कराने के लिए कंप्यूटर आपरेटरों को लगाया है। आपरेटरों को त्रुटिपूर्ण डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed