फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   15 infected, 47 defeated Corona

15 संक्रमित, 47 ने दी कोरोना को मात

Fri, 18 Feb 2022 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
15 infected, 47 defeated Corona
रदोई। जिले में तीसरी लहर का प्रकोप लगातार कम हो रहा है। शुक्रवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 47 कोरोना संक्रमितों स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतते रहने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में तीसरी लहर का प्रकोप जनवरी भर रहा, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ गया था। फरवरी माह की शुरुआत से राहत मिलनी शुरू हो गई हैं।
पिछले दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 30 से 40 पर सिमट कर गया है। वहीं, शुक्रवार को 15 नए संक्रमित मिले, जबकि 47 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि इन दिनों 97 फीसदी की दर से संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। अब 207 ही सक्रिय केस रह गए हैं। शुक्रवार को 4,120 लोगों की कोविड जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा डोज ली नहीं, प्रमाणपत्र आ गया
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें एक प्रमाणपत्र मिला है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने टीके की दूसरी खुराक ले ली है, जबकि उन्हें दूसरी खुराक अभी नहीं लग पाई है।
आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें 22 जनवरी को दूसरी खुराक लेने के लिए समय दिया गया था।
बहन की शादी की व्यस्तता के चलते उसने टीकाकरण नहीं करा पाया, लेकिन टीका लगवाए बिना ही उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें बताया कि आपको ‘कोविशील्ड’ की दूसरी खुराक लगा दी गई है।
आप अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र ‘डाउनलोड’ कर सकते हैं। कहा कि जब मैंने जनसेवा केंद्र से टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड कराया तो मुझे मेरा पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखा।

उसमें लिखा था कि मैंने आगरा के जैतीपुर में टीका लगवाया है, जबकि वह जैतीपुर आगरा कभी गया ही नहीं, फिर कैसे उसका टीकाकरण हो गया। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा होने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed