{"_id":"1b2419697215d38781402d1d5bcaf33e","slug":"148-patients-had-medical-camp-counseling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में 148 मरीजों को दिया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में 148 मरीजों को दिया परामर्श
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दैवी आपदा से आहत लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए लगे शिविर में 148 मरीजों की जांचकर उनको परामर्श दिया। वहीं लोगों में बढ़ रही हृदय रोग की बीमारी से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिया।
विक्टोरिया हाल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परीक्षण किया और उनको परामर्श दिया। शिविर जिले के वरिष्ठ चिकित्सक पहुंचे।
शिविर में कुल 148 मरीजों का परीक्षण किया गया और उनको परामर्श दिया गया। डा. अरुण मौर्या ने बताया कि दैवी आपदा के कारण जिले का किसान परेशान है।
ऐसे में सभी का दायित्व है कि सभी लोग मिल कर सहयोग करें। एसोसिएशन की ओर से लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देने के लिए प्रति रविवार को शिविर लगाया जाएगा और मरीजों को राहत दी जाएगी। इस मौके पर डा. सीके गुप्ता, डा. अमरजीत आजवानी, डा. जेके वर्मा, डा. अजय अस्थाना, डा. सुरेश अगिभनहोत्री सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एक होटल में हुए सेमिनार में ह्दय रोग के विषय में विस्तृत जानकरी दी गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. ऋषि सेठी ने बताया कि हृदय रोग मुख्य रूप से चार कारणों से होता है।
इनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल और तंबाकू का सेवन है। उन्होंने कहा कि मरीज को हार्ट अटैक पड़ने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। क्याेंकि प्रदेश में 25 से 30 फीसदी मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते है।
हार्ट अटैक पहला हो या तीसरा सभी घातक होते है। इसके लिए संयमित खान पान किया जाए। डा. शरत चंद्र ने बढ़ रहे कोलेस्ट्राल के विषय में जानकारी दी। सेमिनार में सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. सीके गुप्ता, डा. अरूण मौर्या सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।