{"_id":"59626ca14f1c1ba2548b4622","slug":"141499622561-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पांच वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पांच वर्षीय बालक की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बुखार लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले आठ दिन में बुखार की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। रविवार को मझिला थाना क्षेत्र के धीरापुरवा निवासी पांच वर्षीय बालक को परिजनों ने भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मझिला थाना क्षेत्र के धीरापुरवा गांव निवासी मुन्ना के बेटे राहुल (5) को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बे के निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार नहीं हुआ था। शनिवार को हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार सुबह हालत बिड़ने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का हमला बढ़ा है। वायरल फीवर लगातार लोगों को चपेट में ले रहा है। पिछले आठ दिन में बुखार की चपेट में आकर मरने वालों में देहात कोतवाली के मोर्हुपुरी निवासी अरुण (5), सांडी थाना क्षेत्र के कोढरी निवासी उदयराज (27), लोनार थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर निवासी शिखा (10) और पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राभा गांव निवासी लालराम का बेटा विवेक (12) है।
- बुखार से पांच वर्षीय बालक की मौत
- मझिला थाना क्षेत्र के धीरापुरवा का निवासी है मृतक
- बुखार से पिछले आठ दिन में हो चुकी है पंाच की मौत